तरुण कौशिक, संपादक, सर्वव्यापी
विधायक अमर अग्रवाल बिलासपुर निवास कार्यालय बिलासपुर में आज दिनांक 19दिन गुरुवार को सायंकाल 5बजे नगर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के कर-कमलों द्वारा छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला शाखा बिलासपुर का वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया इस अवसर पर फेडरेशन की तरफ से प्रदेश सलाहकार रंजीत बनर्जी ने विधायक अमर अग्रवाल का बुकें देकर स्वागत किया गया और अश्विनी कुमार कुर्रे जिला अध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय की अध्यक्षता में सभी ब्लॉक अध्यक्ष ने विधायक का हर्षित मन से आदर व अभिनंदन भाव व्यक्त किया। इस अवसर पर विशेष रूप प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी कुमार कुर्रे, वीरेन्द्र यादव प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चन्द्र प्रकाश तिवारी प्रदेश प्रवक्ता, जिला कार्यकारी अध्यक्ष विकास कायरवार, संदीप ठाकुर,ब्लाक अध्यक्ष बिल्हा अजीत कुजूर देवेन्द्र कुमार साहू जिला उपाध्यक्ष, संतू यादव जिला कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष राजपूत ब्लॉक सचिव संजय यादव संयुक्त सचिव राधे श्याम पाटले जिला उपाध्यक्ष, रीतेश दीक्षित, बालेश्वर बंजारे, इन्द्र मन मरावी, विवेक तिवारी विधि सलाहकार उपस्थित थे। कार्यक्रम केउ्द्बबोधन में विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक समाज संरचना सृजनकार होता है ‘येलोग सभ्य समाज की नींव रखता है। आभार व्यक्त सुनील कुमार पांडेय ने विधायक अमर अग्रवाल जी का एवं उपस्थित सभी शिक्षक बंधुओं का आभार प्रकट किया उक्त आशय की जानकारी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र यादव ने दी।