आवास तिहार से मिली रफ्तार: 105 पंचायतों में 611 हितग्राहियों ने किया भूमि पूजन।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत जिले में आवास निर्माण को गति देने के उद्देश्य से आवास तिहार का व्यापक आयोजन किया गया। कलेक्टर के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में जनपद पंचायत क्षेत्र में कुल 13,754 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से प्रथम किस्त जारी होने के बावजूद 3,274 आवास अब तक अप्रारंभ थे, जिन्हें शीघ्र प्रारंभ कराने विशेष अभियान चलाया गया।जिला पंचायत के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत स्तर पर ले-आउट कर निर्माण प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में महासमुंद विकासखंड की 105 ग्राम पंचायतों में सामूहिक रूप से आवास तिहार का आयोजन हुआ। 19 फरवरी को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वीकृत अप्रारंभ आवासों का शुभारंभ करते हुए 611 हितग्राहियों से भूमि पूजन एवं नींव खुदाई कराई गई।जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत भोरिंग में आयोजित जन चौपाल में हितग्राहियों को समय-सीमा में निर्माण पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया। उन्हें निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक, तकनीकी सहायक, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। आवास तिहार के माध्यम से जिले में आवास निर्माण को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!