मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अवतरण दिवस पर हरित संदेश…भाजपा महिला मोर्चा सरायपाली ने किया छायादार वृक्षारोपण।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अवतरण दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा सरायपाली द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरला कोसरिया विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में कोसरिया ने शक्ति स्वरूपा बहनों के साथ मिलकर छायादार वृक्ष का रोपण किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक जिम्मेदार कदम है। मुख्यमंत्री साय के अवतरण दिवस को हरियाली के संकल्प के साथ मनाना प्रेरणादायी पहल है।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!