विकास नंद/ सर्वव्यापी/

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार जिला महासमुंद में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर 27 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ किया गया।उपजिला निर्वाचन अधिकारी सचिन भूतड़ा ने आज राजनीतिक दलों की बैठक में बताया कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय लंगेह के मार्गदर्शन में जिले के कुल 1083 बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण किया गया। इस दौरान मतदाताओं के मिलान एवं मैपिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। अभियान में जिले के कर्मचारियों, वॉलेंटियर्स, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं बीएलए का सहयोग रहा।निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन 23.12.2025 को किया गया। इसके पश्चात 23.12.2025 से 22.01.2026 के मध्य दावा/आपत्तियाँ प्राप्त की गईं, जिनका 14.02.2026 तक निराकरण किया गया।प्रारंभिक प्रकाशन के बाद जिले में 8,698 नए मतदाता पंजीकृत हुए तथा 5,547 मतदाताओं के नाम विलोपित किए गए।जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को 21.02.2026 को प्रकाशित अंतिम फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों की हार्डकॉपी एवं फोटो रहित निर्वाचक नामावली की ईमेज पीडीएफ (सीडी) बैठक के दौरान प्रदान की गई।
मतदाता अपना नाम निम्न माध्यमों से जांच सकते हैं—वेबसाइट: https://ceochhattisgarh.nic.in�वोटर पोर्टल: https://voters.eci.gov.in�ECINET ऐपसंबंधित बीएलओ के माध्यम सेजिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय / ERO / AERO कार्यालय सेयदि किसी मतदाता के नाम या पते में त्रुटि हो, पता परिवर्तन कराना हो अथवा नाम अन्यत्र स्थानांतरित कराना हो, तो फॉर्म-8 भरकर बीएलओ या ईआरओ को जमा किया जा सकता है।