खेत से चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, आरोपी गिरफ्तार।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

सरायपाली थाना बलौदा पुलिस ने खेत से चोरी किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की संपत्ति बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पालीडीह निवासी सनमत बारीक ने थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 फरवरी 2026 की रात उन्होंने अपना आयशर ट्रैक्टर (क्रमांक CG06 E 3610) काम के बाद बाड़े (व्यारा) में खड़ा किया था। अगली सुबह ट्रैक्टर व ट्रॉली गायब मिले। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बलौदा पुलिस ने जांच तेज की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अर्जुण्डा के पास एक युवक ट्रैक्टर बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक निराकार उर्फ दलदल नेताम (निवासी ग्राम कनपला) को हिरासत में लिया।पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि उसने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोटद्वारी जंगल में छिपाकर रखा था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से ट्रैक्टर और ट्रॉली बरामद कर ली, जिसकी कुल कीमत लगभग 1,50,000 रुपये आंकी गई है।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए 21 फरवरी 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:निराकार उर्फ दलदल नेताम, पिता गांडा नेताम निवासी—ग्राम कनपला, थाना बलौदा, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)जप्त सामग्री:ट्रैक्टर व ट्रॉली — अनुमानित कीमत ₹1,50,000


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!