विकास नंद/सर्वव्यापी/
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने आज स्थानीय गंजपारा क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने मेसर्स मनभावन एजेंसी, गंजपारा, महासमुंद तथा मेसर्स हरीश जनरल स्टोर, गंजपारा, महासमुंद का आकस्मिक निरीक्षण किया।जांच में मेसर्स मनभावन एजेंसी से ‘पान पसंद’ के 08 बोरी (कुल 276 पैकेट) संभावित गुटखा जब्त किया गया, वहीं मेसर्स हरीश जनरल स्टोर से ‘पान पसंद’ की 01 बोरी संभावित गुटखा सीज की गई।कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशनी राजपूत एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी शंखनाद भोई द्वारा विधिवत नमूना संकलन किया गया।अभिहित अधिकारी उमेश वर्मा ने बताया कि जब्त नमूनों को परीक्षण हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।