विकास नंद/ सर्वव्यापी/
महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल तुमगांव का सघन निरीक्षण एवं अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, विज्ञान प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय सहित शैक्षणिक व आधारभूत सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया। सैचुरेशन के 21 बिंदुओं को विषयवार जांचते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षा छठवीं के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए ट्रैफिक सिग्नल, हेलमेट की उपयोगिता, सीट बेल्ट बांधने और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने खेलों के महत्व पर भी प्रकाश डाला और पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए नियमित रिवीजन को आवश्यक बताया। बच्चों को मोबाइल से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की समझाइश दी गई।कलेक्टर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जो विषय समझ में न आए, उसे बार-बार पढ़ें, पूछें और सीखने का प्रयास करें—इससे वह दो-तीन बार में स्पष्ट होने लगता है। अंग्रेज़ी पढ़ने के साथ हिंदी में समझ विकसित करने पर भी उन्होंने जोर दिया।शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि टीएलएम, जादुई पिटारा, पीयर लर्निंग जैसे नवाचारों के माध्यम से शिक्षण गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया जाए। साथ ही पीएम श्री तुमगांव में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा कर मार्च तक भवन निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।पीएम श्री योजना के अंतर्गत स्मार्ट क्लास, व्यावसायिक शिक्षा, इंटरनेट सुविधा, सुसज्जित पुस्तकालय, एकीकृत विज्ञान प्रयोगशाला, खेल सुविधाएं, ग्रीन स्कूल फीचर्स, नवाचार परिषद, ईको क्लब, शिक्षक क्षमता संवर्धन, करियर काउंसलिंग, बालिका सुरक्षा प्रशिक्षण, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ शौचालय, छात्र उपस्थिति ट्रैकिंग, आईडी कार्ड वितरण एवं बैगलेस डे जैसे घटकों को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने सभी संबंधितों को गुणवत्ता के साथ कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आगामी केंद्रीय टीम के निरीक्षण में विद्यालय उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके।इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा, प्राचार्य देवेंद्र कुमार अगलावे, एपीसी सम्पा बोस, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी तरीका कुंजाम, संकुल समन्वयक एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित