लोक-लुभावना बजट, जमीनी सच्चाई से कोसों दूर : तिरीथ कुमारी

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट को लेकर महिला प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की प्रदेश समन्वयक तिरीथ कुमारी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का यह बजट कागजों पर तो तेज रफ्तार दिखाता है, लेकिन जमीनी हकीकत में इसकी चाल बेहद धीमी और अव्यवस्थित है।तिरीथ कुमारी ने कहा कि बजट में बड़े-बड़े आंकड़े और घोषणाएं जरूर की गई हैं, लेकिन आम जनता, किसान, महिलाएं, युवा और पिछड़ा वर्ग बेरोजगार आज भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं।

महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा-स्वास्थ्य जैसी आवश्यक सेवाओं पर ठोस राहत नजर नहीं आती।उन्होंने आरोप लगाया कि यह बजट विकास से ज्यादा प्रचार का दस्तावेज है, जिसका उद्देश्य केवल आमजन को लुभाना है।

सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों, रोजगार सृजन और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर वास्तविक जरूरतों के अनुरूप प्रावधान नहीं किए हैं।कांग्रेस नेत्री ने कहा कि जब तक बजट की योजनाएं जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू नहीं होंगी, तब तक जनता को इसका कोई वास्तविक लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि घोषणाओं के बजाय क्रियान्वयन पर ध्यान दिया जाए, ताकि आम नागरिकों की जिंदगी में वास्तविक सुधार हो सके।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!