विकास नंद/ सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ की साय सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 को लेकर राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरला कोसरिया ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास को नई गति देने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है।
सरला कोसरिया ने कहा कि बजट 2026-27 प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें किसान, महिलाएं, युवा, गरीब, श्रमिक, आदिवासी और मध्यम वर्ग—सभी के हितों का समुचित ध्यान रखा गया है। यह बजट “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की भावना को मजबूती से आगे बढ़ाता है।उन्होंने कहा कि लगभग ₹7.09 लाख करोड़ के अनुमानित GSDP के साथ यह बजट राज्य की मजबूत आर्थिक स्थिति को दर्शाता है। कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र में संतुलित निवेश से छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की स्पष्ट रूपरेखा इसमें दिखाई देती है।महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकतासरला कोसरिया ने विशेष रूप से महिलाओं के लिए किए गए प्रावधानों की सराहना करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना के लिए ₹8,200 करोड़ का प्रावधान माताओं-बहनों के सम्मान और आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगा। इसके साथ ही आंगनबाड़ी, पोषण, मातृ वंदना और बाल विकास से जुड़ी योजनाओं से महिला एवं बाल कल्याण को नई दिशा मिलेगी।किसानों और ग्रामीण विकास पर फोकसउन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना के लिए ₹10,000 करोड़, धान खरीदी, फसल बीमा, सिंचाई, बिजली सब्सिडी और ग्रामीण सड़कों के लिए किए गए प्रावधान यह स्पष्ट करते हैं कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और गांवों को समृद्ध बनाने के लिए संकल्पित है।युवा, शिक्षा और स्वास्थ्य को मजबूतीभाजपा नेत्री ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के कौशल विकास के लिए बजट में उल्लेखनीय निवेश किया गया है। नए मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, स्वास्थ्य संस्थानों का विस्तार, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु योजनाएं और शिक्षा सहयोग कार्यक्रम युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेंगे।अधोसंरचना और औद्योगिक विकास से बढ़ेंगे रोजगारसरला कोसरिया ने कहा कि सड़क, बिजली, आवास, उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने वाले प्रावधानों से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
यह बजट न केवल वर्तमान की जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि छत्तीसगढ़ को भविष्य के लिए तैयार करने वाला रोडमैप भी प्रस्तुत करता है।
अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बजट 2026-27 छत्तीसगढ़ को विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की दिशा में निर्णायक रूप से आगे ले जाने वाला बजट है, जिससे हर वर्ग को लाभ मिलेगा और प्रदेश का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।