तेंदूपत्ता सीजन 2026 को लेकर सरायपाली में प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

तेंदूपत्ता सीजन 2026 की तैयारियों को लेकर सरायपाली वन परिसर में 25 फरवरी 2026, बुधवार को तेंदूपत्ता शाखा कटाई प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रारंभ हुआ।कार्यशाला में जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन महासमुंद के अध्यक्ष प्रमोद कुमार चंद्राकर एवं उपाध्यक्ष अमर कुमार नाग की उपस्थिति रही। इसके साथ ही यूनियन के पदाधिकारी, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, समिति प्रबंधक, समिति अध्यक्ष, पोषक अधिकारी, फड़ मुंशी, सुरक्षा श्रमिक एवं बड़ी संख्या में संग्राहक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कार्यशाला में तेंदूपत्ता (हरा सोना) के संग्रहण हेतु सही शाखा कटाई, गुणवत्ता बनाए रखने के उपाय, निर्धारित नियमों का पालन तथा अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

अतिथियों द्वारा अपने अनुभव साझा करते हुए बताया गया कि वैज्ञानिक एवं नियमबद्ध तरीके से शाखा कटाई करने पर उच्च गुणवत्ता के तेंदूपत्ता का संग्रह संभव होता है, जिससे संग्राहकों की आय में वृद्धि होती है। कार्यशाला में उपस्थित संग्राहकों एवं कर्मचारियों को आगामी सीजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

यह प्रशिक्षण कार्यशाला तेंदूपत्ता संग्रहण को व्यवस्थित, सुरक्षित और अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!