बजट में सरायपाली को करोड़ों की सौगात, सिंचाई व जल-संरक्षण कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट में सरायपाली विकासखंड को सिंचाई एवं जल-संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। बजट में जलाशयों के रिमॉडलिंग, लाइनिंग, मरम्मत तथा नई निर्माण योजनाओं के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिससे क्षेत्र के कृषि विकास और जल प्रबंधन को मजबूती मिलेगी।बजट प्रावधानों के अनुसार सरायपाली विकासखंड अंतर्गत सिंघोड़ा जलाशय के रिमॉडलिंग, लाइनिंग एवं पक्के कार्यों की मरम्मत के लिए ₹500.00 लाख की अनुमानित लागत स्वीकृत की गई है, जिसमें चालू वित्तीय वर्ष में ₹100.00 लाख के व्यय की संभावना है।इ

सी तरह डंगनिया जलाशय के निर्माण कार्य हेतु ₹700.00 लाख की अनुमानित लागत निर्धारित की गई है, जिस पर इस वर्ष ₹100.00 लाख खर्च किए जाने का प्रावधान है।इसके अलावा जल्हागुड़ा व्यपवर्तन योजना के निर्माण कार्य की अनुमानित लागत ₹600.00 लाख रखी गई है, जिसमें चालू वर्ष में ₹50.00 लाख के व्यय की संभावना जताई गई है। वहीं गिरसा जलाशय योजना के निर्माण कार्य के लिए ₹200.00 लाख की अनुमानित लागत स्वीकृत की गई है, जिस पर इस वर्ष ₹50.00 लाख खर्च प्रस्तावित है।

इन सभी योजनाओं के पूर्ण होने से सरायपाली क्षेत्र में सिंचाई क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, किसानों को पर्याप्त जल उपलब्ध होगा और कृषि उत्पादन को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही निर्माण कार्यों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बजट में सरायपाली को मिली इन महत्वपूर्ण स्वीकृतियों का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!