यूजीसी बिल के समर्थन में आज SC ST OBC MIN महासंघ,छत्तीसगढ़िया सर्व समाज एवं सर्व हिंदू समाज छत्तीसगढ़ द्वारा अम्बेडकर चौक बिलासपुर में सभा रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक ,सर्वव्यापी

आज डा भीम राव अंबेडकर चौक बिलासपुर में यूजीसी बिल लागू करने के समर्थन में सभा रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन कर कलेक्टर को भारत के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर मांग किया गया कि यूजीसी बिल को शीघ्र कड़े प्रावधानों के साथ देश में लागू किया जाय। ताकि किसी भी धर्म और SC ST OBC जातियों, नस्लों,महिलाओं एवं दिव्यांगों के नाम पर अन्याय अत्याचार न हो ऐसा बिल लागू किया जाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से किए गए जांच में 118% जाति गत अन्याय अत्याचार इस देश के SC ST OBC हिंदुओं महिलाओं एवं दिव्यांगों के साथ पाया गया है। जिस पर रोक लगाने के लिए ये बिल लाया गया था लेकिन कुछ समता समानता विरोधी और भेदभाव पसंद जाति के लोगों द्वारा विरोध कर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर स्टे करा दिया गया है। जिसके विरोध में आज SC ST OBC MIN महासंघ छत्तीसगढ़िया सर्व समाज छग एवं सर्व हिंदू समाज छत्तीसगढ़ के बैनर तले प्रदर्शन रैली कर ज्ञापन सौंप कर शीघ्र बिल लागू करने की मांग राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से किया गया है। आज के आंदोलन में मुख्य रूप से SC ST OBC MIN महासंघ छत्तीसगढ़िया सर्व समाज एवं सर्व आदिवासी समाज एवं प्रगति शील सतनामी समाज के श्याम मूरत कौशिक, सुरेश दिवाकर, सुभाष परते, लखन सुबोध, डा रघु साहू, एड दिलीप कौशिक, सी ए विष्णु दत्त बघेल, जनक राम साहू, आसिफ भाभा, अनीस चरण, वाहिद सिद्दीकी, एड दिनेश लहरे, रमेश यदु, डा संतोष साहू, भोला साहू वीरेंद्र भारद्वाज, रामेश्वर सूर्यवंशी, मनीष सेंगर, अन्नपूर्णा ध्रुव, आशा सुबोध, जमुना वाती बंजारे, कुणाल रामटेके, बलदाऊ साहू, राजेंद्र पोर्ते, शिव चेचान, आदर्श नागवंशी, एम के मसीह, अंबिका कौशिक, पूर्णिमा विश्वकर्मा, प्रीति पाटनवार, गायत्री कौशिक, आर एस टंडन, शिव सारथी, नंदकिशोर राज, कौशल वर्मा, अमर जीत पटेल, भोला साहू, राम स्वरूप कश्यप, तुलसी ध्रुव अजय अनंत आर के बांधले, नन्द किशोर सूर्यवंशी सहित हजारों लोग शामिल हुए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!