विकास नंद/ सर्वव्यापी/
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान दिवस पखवाड़ा के समापन कार्यक्रम के रूप में शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी, संकुल सिंघोड़ा, विकासखंड सरायपाली में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी टीकमचंद पटेल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी. एन. दीवान, विकासखंड संकुल स्रोत केंद्र समन्वयक देवानंद नायक तथा संकुल प्राचार्य पी. के. ग्वाल और व्याख्याता डॉ. गेसमोती पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक वर्किंग मॉडल, त्रिआयामी (3D) मॉडल एवं प्रयोग आधारित वैज्ञानिक प्रस्तुतियाँ प्रदर्शित कीं। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक समझ, रचनात्मक सोच, तार्किक क्षमता एवं नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण स्पष्ट रूप से देखने को मिला। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं प्रस्तुतीकरण शैली की सराहना की।कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधान पाठक ओमप्रकाश साव के नेतृत्व में शिक्षक कमल नारायण भोई, शिक्षक डोलामणि चौहान एवं उच्च वर्ग शिक्षक रामेश्वर प्रसाद पटेल के सक्रिय सहयोग से किया गया।मुख्य अतिथियों को निर्णायक की भूमिका सौंपी गई। निर्णायकों द्वारा प्रत्येक मॉडल का वैज्ञानिक आधार, प्रस्तुतीकरण, उपयोगिता एवं नवाचार के आधार पर सूक्ष्म मूल्यांकन किया गया।प्रतियोगिता के परिणामप्रथम स्थान – कुमारी लक्ष्मी भोईप्रयोग: “उत्प्लावन बल”द्वितीय स्थान – देवती प्रधानमॉडल: “वायुमंडल की विभिन्न परतें”तृतीय स्थान – जिगर मिश्राप्रयोग: “बॉडी स्प्रे और विज्ञान”विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में बांझापाली हाई स्कूल से टीकाराम चौधरी, सिंघोड़ा संकुल समन्वयक सच्चिदानंद भोई, संकुल के प्रधान पाठक महेंद्र भोई, ओमप्रकाश ठाकुर, प्रदीप कुमार छत्रे, अरुण कुमार राज, मनोरंजन प्रधान, क्षीर सागर चौहान, राजेश पटेल, दुष्यंत पटेल सहित शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बलदेव प्रधान एवं उपाध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे।अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, तार्किक चिंतन एवं प्रयोगधर्मिता की भावना का विकास करना रहा। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।