विकास नंद/ सर्वव्यापी
वरिष्ठ पत्रकार विकास तिवारी से भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह मुलाकात अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी रही, जिसमें समसामयिक विषयों, पत्रकारिता की चुनौतियों तथा समाज के प्रति मीडिया की जिम्मेदारियों पर सार्थक संवाद हुआ।चर्चा के दौरान विकास तिवारी जी की निष्पक्ष दृष्टि, व्यापक अनुभव और जमीनी समझ ने संवाद को विशेष रूप से प्रभावशाली बनाया। उन्होंने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, डिजिटल मीडिया के प्रभाव और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा करते हुए बताया कि सशक्त एवं जिम्मेदार पत्रकारिता ही लोकतंत्र की आधारशिला को मजबूत करती है।राष्ट्रीय मीडिया संस्थान NDTV, डिजिटल मंच बस्तर टॉकीज तथा Zee Business के माध्यम से उन्होंने नक्सलवाद, आदिवासी समाज, विकास योजनाओं, स्थानीय मुद्दों एवं आर्थिक विषयों पर तथ्यपरक और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। बस्तर टॉकीज के जरिए क्षेत्रीय आवाज़ों को सीधे जनता तक पहुँचाने का उनका प्रयास विशेष रूप से सराहनीय है।यह भेंट केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्रहित के प्रति उत्तरदायित्व को समझने तथा सकारात्मक संवाद को आगे बढ़ाने का सार्थक अवसर सिद्ध हुई।इस अवसर पर भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर एवं भाजपा मंडल केदुवां के महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा ने सप्रेम भेंट कर विकास तिवारी जी के योगदान की सराहना की तथा भविष्य में भी जनहित के मुद्दों पर निरंतर संवाद की आशा व्यक्त की।