विकास नंद/सर्वव्यापी/
जिले में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में आज निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने स्वयं बीपी और शुगर की जांच कराकर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।शिविर में कृषि उप संचालक एफ.आर. कश्यप, पीडब्ल्यूडी के सी.एस. चंद्राकर सहित अन्य जिला अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी का ब्लड प्रेशर, शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई।
कलेक्टर ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में अब प्रत्येक सप्ताह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा, ताकि जनदर्शन में आने वाले नागरिकों, आमजनों तथा कार्यालयीन अधिकारी-कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिल सके।उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराना न केवल बीमारियों की समय पर पहचान में सहायक है, बल्कि एक स्वस्थ और सक्रिय कार्यसंस्कृति के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।