तरुण कौशिक, संपादक , सर्वव्यापी
छत्तीसगढ़ शासन के आदिवासी एवं आदिम-जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने प्रदेश के एक आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान एक नन्ही बच्ची को गोद में उठाकर स्नेह और आत्मीयता का भाव प्रकट किया। उनके इस मानवीय व्यवहार ने वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का दिल जीत लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं, पोषण आहार वितरण और बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली। इस बीच बच्ची को गोद में लेकर दुलार करते हुए उन्होंने यह संदेश दिया कि शासन की योजनाओं का केंद्र बिंदु बच्चे और उनका सर्वांगीण विकास है।प्रमुख सचिव ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए तथा कहा कि आदिवासी अंचलों में संचालित योजनाओं का प्रभाव जमीनी स्तर पर स्पष्ट दिखना चाहिए। उनका यह स्नेहपूर्ण क्षण प्रशासन की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रतीक बने।