सेवा और समर्पण के प्रतीक डॉ. कोसरिया का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सरायपाली नगर के जाने-माने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कोसरिया का जन्मदिन 2-3-2026को बड़े ही धूमधाम और आत्मीय वातावरण में मनाया गया।

इस अवसर पर महासमुंद भाजपा झुगगी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुधीर सांमतराय सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने डॉ. कोसरिया के चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने वर्षों से निस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा कर समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके सौम्य व्यवहार और समर्पित कार्यशैली ने उन्हें नगरवासियों के बीच विशेष सम्मान दिलाया है।

इस अवसर पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की कामना की। कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता और उत्साह से परिपूर्ण रहा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!