गरीब बच्चों और वृद्धजनों के साथ मनाई गई प्रेम और सेवा की होली।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक, सर्वव्यापी

सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित संस्था आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रोड साइड रहने वाले गरीब व जरूरतमंद बच्चों तथा वृद्धाश्रम के बुजुर्ग दादा-दादियों के साथ प्रेम और अपनत्व के पावन पर्व होली को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को टोपी पहनाकर और अबीर-गुलाल लगाकर की गई। इस अवसर पर बच्चों को रंग-गुलाल, पिचकारी, गुझिया, मिठाइयाँ आदि वितरित कर उनके साथ खुशियां साझा की गईं। वहीं वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को गर्म-गर्म भजिया और मिठाइयाँ भेंट कर उनके साथ स्नेहपूर्ण समय बिताया गया। संस्था के इस पहल से बच्चों और बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली।इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष नितिन त्रिपाठी, सचिव अरुणिमा मिश्रा, कोषाध्यक्ष हिमांशु कश्यप, रेणु रानी गौतम, मधु शुक्ला, अभिषेक बाजपेई, सह-सचिव गोविंद राय, मधु त्रिपाठी, लता कश्यप तथा खुशी त्रिपाठी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग के साथ खुशियाँ बांटना ही सच्चे अर्थों में त्योहार मनाने का उद्देश्य है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!