स्वामी आत्मानंद धुरी पारा की छात्रा निकिता झलारिया को मिला एपीजे अब्दुल कलाम इग्नाइटेड माइंड अवार्ड।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

ज्ञान अहमदाबाद जिनके जनक आई आई एम के पूर्व प्रोफेसर (कृषि विभाग)पद्मश्री प्रोफेसर अनिल गुप्ता हैं। ज्ञान अहमदाबाद द्वारा भारत के सभी राज्य में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इग्नाइटेड माइंड अवार्ड हेतु नवाचार प्रतियोगिता करवाया जाता है।छत्तीसगढ़ में ये प्रतियोगिता ज्ञान अहमदाबाद के आविष्कार संचारक अनुपम दे द्वारा करवाया जाता है। जिसमें इस बार स्वामी आत्मानंद सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल धुरीपारा की बच्ची निकिता झलारिया विजेता हुई बच्ची को ट्रॉफी सर्टिफिकेट और पांच हजार नकद राशि ज्ञान अहमदाबाद द्वारा दिया गया।बच्ची ने नाइट सेफ्टी स्कैनर इन स्कूटी का नवाचार प्रस्तुत की थी।अवॉर्ड कार्यक्रम मुख्य वक्त प्रोफेसर गुप्ता थे तथा प्रोफेसर माशेलकर मुख्य अतिथि थे। सरकारी स्कूल की छात्रा का चयन होने पर जय कौशिक व्याख्याता द्वारा अनुपम और निकिता दोनों को बधाई दी और कहां कि आज बच्चो की प्रतिभा को मौका मिल रहा है और आने वाले समय में बच्चों को इससे प्रेरणा मिलेगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!