विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महिला एवं बाल विकास विभाग सरायपाली द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सरला कोसरिया शामिल हुईं। उनके साथ जनप्रतिनिधि एवं एसडीएम अनुपमा आनंद भी उपस्थित रहीं।इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने उपस्थित महिलाओं से संवाद करते हुए महिलाओं के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता और नेतृत्व लगातार बढ़ रहा है, जो एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है।
कार्यक्रम के दौरान अन्नप्राशन एवं गर्भ संस्कार जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।