अवैध शराब पर कलेक्टर सख्त, राजस्व बढ़ाने और तस्करी रोकने के दिए निर्देश।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को जिला कार्यालय में आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में आबकारी अधिकारी सुनील सूर्यवंशी ने बताया कि विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व प्राप्ति के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने निर्धारित राजस्व लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गत वर्ष फरवरी तक 211 करोड़ रुपये की तुलना में इस वर्ष 291 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जिसे और बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।कलेक्टर ने उड़ीसा एवं अन्य प्रांतों से आने वाली अवैध शराब की रोकथाम के लिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री पर भी कठोर कार्रवाई करने को कहा।उन्होंने हाइवे किनारे संचालित होटल-ढाबों की नियमित जांच करने तथा अवैध चखना सेंटरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।बैठक में जिला आबकारी अधिकारी सुनील कुमार सूर्यवंशी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी दीपक कुमार ठाकुर तथा जिले के सभी आबकारी उपनिरीक्षक उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!