तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में इन दिनों शीर्ष पद पीसीसीएफ (प्रधान मुख्य वन संरक्षक) को लेकर हलचल तेज हो गई है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक वर्तमान पीसीसीएफ व्ही श्रीनिवासन राव मई माह में सेवानिवृत्त होने वाले हैं, जिसके बाद राज्य के वन महकमे में नए मुखिया की नियुक्ति को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।बताया जा रहा है कि नए पीसीसीएफ की नियुक्ति को लेकर विभागीय फाइल राज्य से निकलकर केंद्र सरकार तक पहुंच चुकी है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली स्तर पर वरिष्ठता, अनुभव और सेवा रिकॉर्ड के आधार पर नामों पर विचार किया जा रहा है।हाई-प्रोफाइल हुआ पदवन विभाग का यह पद राज्य में भारतीय वन सेवा (IFS) का सबसे वरिष्ठ पद माना जाता है। इसी कारण इस बार पीसीसीएफ का चयन काफी हाई-प्रोफाइल हो गया है। वन मुख्यालय से लेकर मंत्रालय तक इस बात पर नजर रखी जा रही है कि आखिर अगला वन बल प्रमुख कौन होगा।कई वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों के नाम चर्चा मेंवन महकमे के भीतर कई वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों के नाम संभावित दावेदारों के रूप में सामने आ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठता सूची में शामिल कुछ अधिकारियों की फाइलें दिल्ली भेजी गई हैं, जहां अंतिम निर्णय के लिए केंद्र स्तर पर प्रक्रिया चल रही है।पिछले कार्यकाल को लेकर भी रही चर्चागौरतलब है कि 1990 बैच के आईएफएस अधिकारी व्ही श्रीनिवासन राव को वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ का पीसीसीएफ और वन बल प्रमुख नियुक्त किया गया था। विभागीय सूत्रों ने बताया कि उनकी नियुक्ति को लेकर उस समय भी विभाग में काफी चर्चा हुई थी और यह मामला अदालत तक भी पहुंचा था, हालांकि बाद में उनकी नियुक्ति को बरकरार रखा गया। अब सबकी नजर अगले फैसले परवर्तमान पीसीसीएफ के सेवानिवृत्त होने में अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन विभागीय हलकों में यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि “वन महकमे की कमान अब किसके हाथ में जाएगी?” कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस पर सरकार बड़ा फैसला ले सकती है।