प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्ती, 15 दिन में सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

प्रदेश में अवैध रूप से अफीम की खेती के मामले सामने आने के बाद Vishnu Deo Sai ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में संभावित क्षेत्रों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य के किसी भी क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती न हो रही हो। उन्होंने कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि 15 दिवस के भीतर प्रमाण पत्र सहित विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन और कारोबार के प्रति सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री के निर्देशों के पालन में छत्तीसगढ़ आयुक्त भू-अभिलेख कार्यालय द्वारा राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर संभावित क्षेत्रों का सर्वे कराने, जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा जिले में अफीम की खेती नहीं होने संबंधी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार का उद्देश्य प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन और तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है, ताकि कानून-व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!