बिलासपुर/सर्वव्यापी
तिफरा-सिरगिट्टी मंडल में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा का विस्तार करते हुए नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है। बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक की सहमति से मंडल अध्यक्ष हरीश साहू ने सिरगिट्टी निवासी युवा सामाजिक कार्यकर्ता मोहन अवस्थी को युवा मोर्चा का मंडल कार्यालय सह प्रभारी नियुक्त किया है। मोहन अवस्थी लंबे समय से पार्टी गतिविधियों और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं तथा विधायक धरमलाल कौशिक के समर्थक के रूप में क्षेत्र में पहचान रखते हैं। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा और अधिक सक्रिय होगा तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।