नायब तहसीलदार ओमप्रकाश चंद्रवंशी का सख्त एक्शन: गनियारी तहसील में CCTV से बढ़ी निगरानी, अब बाउंड्री वॉल की तैयारी।

Share Now

भागवत प्रसाद, ब्यूरो चीफ, सर्वव्यापी

बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गनियारी के अतिरिक्त तहसील कार्यालय में हाल ही में पदस्थ नायब तहसीलदार ओमप्रकाश चंद्रवंशी ने कार्यभार संभालते ही व्यवस्था सुधार की दिशा में तेज कदम उठाए हैं। कार्यालय की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं, जिससे अब हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सकेगी।बताया जा रहा है कि लंबे समय से सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने के कारण यहां दस्तावेजों और कार्यालयीन गतिविधियों की निगरानी में परेशानी होती थी, लेकिन अब CCTV कैमरों के लगने से पारदर्शिता और सुरक्षा दोनों में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।इतना ही नहीं, नायब तहसीलदार चंद्रवंशी के कार्यकाल में कार्यालय परिसर की चारों ओर बाउंड्री वॉल निर्माण की भी तैयारी शुरू हो गई है। इससे न केवल अतिक्रमण और अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगेगी, बल्कि कार्यालय की समग्र सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी।स्थानीय लोगों और कर्मचारियों में इस पहल को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में गनियारी तहसील कार्यालय एक सुव्यवस्थित और सुरक्षित प्रशासनिक केंद्र के रूप में उभरकर सामने आएगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!