कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की पहल: जनगणना 2027 के लिए महासमुंद में व्यापक प्रशिक्षण, 1 मई से शुरू होगा पहला चरण।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जनगणना 2027 के सफल एवं समयबद्ध संपादन के लिए जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में आज विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं प्रमुख जिला गणना अधिकारी विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, जनगणना प्रशिक्षक अशोक मिश्रा (संयुक्त निदेशक, जनगणना कार्यालय रायपुर), सहायक संचालक एवं जिला जनगणना अधिकारी मनोज कुमार महिलांगे सहित सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।प्रशिक्षण में बताया गया कि जनगणना 2027 पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी और इसे दो चरणों में पूरा किया जाएगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 1 मई 2026 से 31 मई 2026 तक की जाएगी, जबकि द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य फरवरी 2027 में किया जाएगा।कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जनगणना को अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि सफल जनगणना के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण अनिवार्य है। कलेक्टर ने CMMS पोर्टल पर मकान सूचीकरण ब्लॉक निर्माण (HLBC वेब एप्लिकेशन) तथा प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों की यूजर आईडी जनरेशन का कार्य 31 मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक चार्ज ऑफिसर कार्यालय में फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आगामी सप्ताह में गुणवत्ता के साथ कराया जाए, ताकि तहसील स्तर पर प्रगणकों को प्रभावी प्रशिक्षण मिल सके। संपूर्ण प्रक्रिया की मॉनिटरिंग ऑनलाइन सॉफ्टवेयर एवं CMMS पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।कार्यक्रम के अंत में जिला जनगणना अधिकारी मनोज कुमार खाण्डे द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!