हिंदुस्तान सहित पूरी दुनिया में अमन-चैन सद्भाव-भाईचारा के दुवाओं के साथ कोटा मुस्लिम समाज ने बांटी ईद की खुशियां।

Share Now

रामनारायण यादव/ सर्वव्यापी/

करगीरोड-(कोटा) हिंदुस्तान सहित पूरी दुनिया में अमन-चैन सद्भाव भाईचारा का वातावरण बने रहे..इन्हीं दुवाओं के साथ ईद की नमाज अदा करा रहे पेश ईमाम गुलजार साहब के हाथ उठाने के बाद ईदगाह में ईद की नमाज अदा कर चुके मुस्लिम समाज कोटा के मुस्लिम भाइयों ने आमीन कहकर मुस्लिम समाज के लोगों ने आपस में एक दूसरे से गले मिलकर ईद की खुशियां बांटी..वही इस दौरान मुस्लिम-समाज के छोटे-बड़े बच्चों में ईद के दिन अपने घर परिवार के बड़े-बुजुर्गों से ईदी मिलने को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखा गया।बीती रात बारिश के बाद ईद के दिन मौसम खुला रहा:–बीती रात बेमौसम बरसात के बाद शनिवार की सुबह मौसम खुलते ही ईद की नमाज के लिए कोटा नगर सहित कोटा से लगे मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह की तरफ पहुंचने लगे 8:30 बजे के करीब ईद की नमाज के लिए जमात खड़ी हो गई..मस्जिदें ताहा कोटा के पेश ईमाम गुलजार साहब ने ईद की नमाज अदा कराई ईद की नमाज के बाद दुवाएं खैर मांगी गई..बिगड़ते मौसम को देखते हुए एक दिन पूर्व ही मस्जिद कमेटी कोटा के अध्यक्ष जनाब बशीर बेग सहित कमेटी के बाकी पदाधिकारियों सदस्यों ने ईद की नमाज की तैयारी पूर्ण कर ली थी बारिश के अंदेशे को देखते हुए मस्जिद में भी ईद की नमाज की तैयारी कर ली गई थी..ईद के नमाज के दौरान कोटा पुलिस के अधिकारी कर्मचारी भी ईदगाह में हर साल की तरह मौजूद रहे..ईद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने कोटा पुलिस को गले मिलकर ईद की शुभकामनाओं के साथ कोटा पुलिस का धन्यवाद भी किया।कमेटी के नायब सदर व वार्ड पार्षद ने सेंवई का इंतजाम किया:–हर साल की तरह इस साल भी ईद की नमाज के बाद ईदगाह में ही मस्जिद कमेटी के उपाध्यक्ष व मौजूदा वार्ड पार्षद जब्बार खान ने मुस्लिम समाज के लोगों के लिए सेंवई खाने का इंतजाम किया…मस्जिद कमेटी कोटा व मुस्लिम समाज के वर्तमान अध्यक्ष जनाब बशीर बेग, सेकेट्री अब्दुल गफ्फार खान, खजांची मोहम्मद फिरोज रजा, नायब सदर जब्बार खान, मदरसा कमेटी के अध्यक्ष जनाब साबिर अली, हुसैनी यंग कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद जावेद खान, सहित समाज के सुब्राती झब्बू खान, शरीफ पेंटर, शरीफ खान, अहमद खान, सदरुद्दीन खत्री,शमीम खान,शमशुल हक, बाबा खान,अमजद खान, शहीद खान, नियाज़ खान, हाशिम अली फिरोज खान, फरीद खान, साहेब आलम, अफजल खान, आरिफ मिर्जा, रियाज खान, नईम बेग, आकिब खत्री, अदनान खत्री, आजम खत्री, सिराज खान, हबीब खान, आबिद खान, इमरान मालिक अनवर खान, मुश्ताक खान,अशफाक खान, अहमद कुरैशी, अमजद कुरैशी, मोईद कुरैशी, शमीम गोलू खान, आसिफ खान, फैजुल खान, निजाम खान, साहिल खान, हैदर खान, हफिज खान, दादा भाई, बग्गू भाई, रज्जाक खान, हुसैन खान, फैजान खान, रेहान खान, जियाउद्दीन सहित काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!