खल्लारी रोप-वे हादसा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सहायता राशि का किया ऐलान, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोप-वे दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है। उन्होंने दिवंगत श्रद्धालु के परिजनों को 5 लाख रुपये तथा घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है, ताकि इस कठिन समय में उन्हें संबल मिल सके।मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हर संभव मदद के लिए तत्पर है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घटना की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!