विकास नंद/ सर्वव्यापी/
ग्राम सिरशोभा में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत वातावरण के बीच तीन दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का भव्य आयोजन 4 अप्रैल 2026 से 6 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है। आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह और धार्मिक उल्लास का माहौल बना हुआ है।
महोत्सव की शुरुआत 4 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर धर्ममय वातावरण का निर्माण करेंगे। इसके पश्चात 5 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजे से श्री राम कथा का वाचन प्रारंभ होगा।
कथा का रसपान सुप्रसिद्ध कथा वाचक जय गुरुदेव मानस परिवार के कामता प्रसाद शरण (कुड़ेरादादर, छुरा, जिला गरियाबंद, छत्तीसगढ़) द्वारा कराया जाएगा। वे अपने ओजस्वी और भावपूर्ण प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन दर्शन से अवगत कराएंगे।
कार्यक्रम का समापन 6 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजे कथा वाचन के उपरांत विधिवत पूजन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।
आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने आसपास के सभी धर्मप्रेमीजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्री राम कथा का श्रवण करें और धर्म लाभ प्राप्त करें।