मुन्नी निर्मलकर को महिला कांग्रेस का शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Share Now

करगीरोड़, कोटा रामनारायण नंदू यादव, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी

कोटा नगर की सक्रिय सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मुन्नी निर्मलकर को महिला कांग्रेस का शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के मार्गदर्शन एवं सहमति से की गई ।इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा धृतेश, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष वीणा मसीह तथा कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने निर्मलकर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में शहर महिला कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा महिलाओं की भागीदारी एवं मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। मुन्नी निर्मलकर ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूती देने, महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करेंगी।नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं में इस नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!