विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सर्व ब्राह्मण समाज सरायपाली की एक अहम बैठक में समाज को मजबूत बनाने और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से युवा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। यह नियुक्तियां समाज के अध्यक्ष सुरेन्द्र सामंतराय के मार्गदर्शन एवं सहमति से संपन्न हुईं।✨
नई कार्यकारिणी इस प्रकार है
:अध्यक्ष: पूनम आचार्य
उपाध्यक्ष: सौरभ सतपथी
उपाध्यक्ष: मयंक पाणिग्रही
सचिव: विकास महापात्र
अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
समाज के अध्यक्ष सुरेन्द्र सामंतराय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि युवा टीम समाज के उत्थान और संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से समाज को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।
“परंपरा और युवा शक्ति का संगम होगा लक्ष्य”
नवनियुक्त अध्यक्ष पूनम आचार्य ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी टीम का मुख्य उद्देश्य समाज की समृद्ध परंपराओं को सहेजते हुए अधिक से अधिक युवाओं को सामाजिक सेवा और संगठन से जोड़ना होगा।
इस नई कार्यकारिणी से समाज में नवचेतना और संगठनात्मक मजबूती की उम्मीद जताई जा रही है।