पशु बाजारों में नियमों का कड़ाई से पालन , उल्लंघन पर पंजीयन निरस्त: कलेक्टर लंगेह।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पशु बाजार मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित पशु बाजारों के सुचारू, व्यवस्थित एवं नियमानुसार संचालन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों, मुख्य नगरपालिका अधिकारियों एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि पशु बाजारों के संचालन में नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पशु बाजार विनियमन नियम, 2017 के अनुरूप संचालन नहीं पाए जाने पर संबंधित बाजारों का पंजीयन निरस्त किया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि विकासखंड स्तर पर स्थानीय प्राधिकारियों के माध्यम से पशु बाजार समितियों का गठन किया जा रहा है, जो प्राप्त आवेदनों की जांच कर पात्र प्रस्ताव जिला मॉनिटरिंग समिति को भेजती हैं। जिला समिति द्वारा परीक्षण उपरांत नियमानुसार पंजीयन एवं संचालन की अनुमति प्रदान की जाती है।

उल्लेखनीय है कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (भारत सरकार) की अधिसूचना के तहत लागू पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण (पशु बाजार विनियमन) नियम, 2017 के अंतर्गत जिले में मॉनिटरिंग समिति का गठन किया गया है, जो पशु बाजारों के पंजीयन एवं संचालन की निगरानी करती है।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित समिति के सदस्य एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!