विकास नंद /सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के समग्र विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा और मानसून बाद बस्तर दौरे का आमंत्रण दिया।
ब्लूप्रिंट में सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और रोजगार पर विशेष जोर दिया गया है। इंद्रावती नदी परियोजनाओं, रेल लाइन, एयरपोर्ट विस्तार और मेडिकल कॉलेज जैसी योजनाएं शामिल हैं।
सरकार का लक्ष्य 2029 तक लोगों की आय बढ़ाना, स्टार्टअप को बढ़ावा देना और पर्यटन स्थलों जैसे चित्रकोट जलप्रपात को वैश्विक पहचान दिलाना है। पीएम का प्रस्तावित दौरा बस्तर के विकास में अहम माना जा रहा