तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बुधवार को बड़ा तबादला आदेश जारी किया गया। कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 18 अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर नई पदस्थापना दी गई है।जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों, चौकियों और इकाइयों में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (सउनि), प्रधान आरक्षक (प्र.आर.) एवं आरक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। यह फेरबदल मुख्यतः थाना सिटी कोतवाली, कोनी, सरकंडा, सिविल लाइन, सिरगिट्टी, तारबहार सहित राहत केंद्र और पुलिस कल्याण केंद्र से जुड़े कर्मचारियों को प्रभावित करता है।सूची के अनुसार सउनि भोलेनाथ तिवारी को सिटी कोतवाली से थाना कोनी, जबकि चिरंजीव प्रसाद राठौर को कोनी से सिटी कोतवाली भेजा गया है। इसी तरह अन्य अधिकारियों में भी व्यापक स्तर पर अदला-बदली की गई है, जिससे विभिन्न थानों में कार्य संतुलन बनाए रखने का प्रयास किया गया है।पुलिस प्रशासन के अनुसार यह स्थानांतरण पूरी तरह प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके तथा कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़े। आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।यह आदेश 8 अप्रैल 2026 को जारी किया गया, जिसकी प्रति संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों एवं शाखाओं को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दी गई है।