सरायपाली में नशे के सौदागर पर शिकंजा: 4.432 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सरायपाली क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4.432 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है।एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस्ती सरायपाली निवासी दुर्गाप्रसाद वैष्णव मोटरसाइकिल (बॉक्सर) से गांजा लेकर बिक्री के लिए सागरपाली-भंवरपुर की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने केन्दुढार स्थित कबीर आश्रम के पास मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के पिट्ठू बैग से दो अलग-अलग पैकेट में कुल 4.432 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी के पास गांजा परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने गांजा, मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 10 हजार रुपये) और एक मोबाइल फोन सहित कुल करीब 2 लाख 70 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।आरोपी दुर्गाप्रसाद वैष्णव (26 वर्ष), निवासी बस्ती सरायपाली के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!