आंगन से शिक्षा की ओर: सरायपाली में ‘पढ़ाई तिहार’ से सीखने की नई पहल।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

विकासखंड सरायपाली में “अंगना म शिक्षा” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण सह कार्यशाला एवं “पढ़ाई तिहार” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद विजय कुमार लहरे एवं डीएमसी रेखराज शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ।कार्यशाला का संचालन विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल एवं बीआरसी देवानंद नायक के मार्गदर्शन में सुव्यवस्थित ढंग से किया गया।

वहीं ब्लॉक नोडल “अंगना म शिक्षा” निरुपमा देवता के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों में “पढ़ाई तिहार” का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके बाद माताओं को “अंगना म शिक्षा मेला सपोर्ट कार्ड” वितरित किए गए और विभिन्न गतिविधियों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की गई।कार्यशाला में 1 से 9 तक के काउंटरों के माध्यम से शारीरिक, बौद्धिक, भाषा विकास, गणितीय पूर्व तैयारी एवं बच्चों के समग्र विकास से जुड़ी गतिविधियाँ कराई गईं। इनमें संतुलन बनाकर चलना, कूदना, पेपर फोल्डिंग, मिलान, रंग पहचान, वर्गीकरण, चित्र वाचन, अंक पहचान, जोड़-घटाव, लेखन एवं भाव पहचान जैसी गतिविधियाँ शामिल रहीं।इसके साथ ही माताओं को घर-घर ओआरएस अभियान, हर घर ब्लैकबोर्ड, स्वच्छ यूनिफॉर्म मिशन और समर कैंप के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में अनीता भोई और पदमा यादव को “स्मार्ट माता” के रूप में चयनित कर ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। मनोरंजन के लिए फुग्गा फुलाओ, बिस्किट खाओ, बिंदी लगाओ, सुई-धागा दौड़ और मोमबत्ती जलाओ जैसी रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यशाला में गतिविधि आधारित शिक्षण, स्थानीय संसाधनों के उपयोग और बच्चों की सक्रिय सहभागिता बढ़ाने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर उपस्थित माताओं—अनीता भोई, पदमा यादव, उत्तरा नायक, दुवास मोती, सरस्वती चौहान, फूल कुंवर चौहान, बिलासिनी चौहान, संगीता, सुरेंद्र भोई, वीरा चौहान और उर्मिला भोई—ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसे घर में लागू करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रधान पाठक दुर्वादल दीप, सहायक शिक्षक राज कुमार भोई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उत्तरा नायक सहित सभी माताओं एवं बच्चों का सराहनीय योगदान रहा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!