जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के छात्रावास अधीक्षक कल्याण संघ जिला इकाई के अध्यक्ष होगे नवनिर्वाचित प्रीतूराज सिंह बिसेन।

Share Now

गौरेला पेंड्रा मरवाही /श्रीनिवास सुमेर /ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी

गौरेला पेंड्रा मरवाही छात्रावास अधीक्षक कल्याण संघ जिला इकाई गौरेला पेंड्रा मरवाही की बैठक दिनांक 11.04.2026 को आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न छात्रावासों में पदस्थ अधीक्षकों ने भाग लेते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा छात्रावासों के बेहतर संचालन से जुड़े विषयों पर चर्चा की। बैठक में छात्रावास अधीक्षक कल्याण सघ के प्रांताध्यक्ष उदेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में सभी छात्रावास अधीक्षकों ने सर्वसम्मति से प्रीतुराज सिंह बिसेन को जिला अध्यक्ष चुना गया। वहीं ईश्वर दयाल साहू एवं निधि बांधेकर को उपाध्यक्ष, प्रकाश सोनी को सचिव, महेश्वर कुमार श्रीवास को कोषाध्यक्ष के पद पर संगठन में दायित्व सौंपा गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रीतुराज सिंह बिसेन ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन छात्रावास अधीक्षकों के हितों की रक्षा के साथ-साथ छात्रावासों के सुचारु संचालन और छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक व सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करेगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!