तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
सेन समाज ही नहीं, समस्त सनातन धर्मावलंबियों के आराध्य संत शिरोमणि सेन महाराज की 726वीं जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रांत सर्व सेन समाज एवं संभागीय श्रीवास समाज के संयुक्त नेतृत्व में 14 अप्रैल को विशाल शोभायात्रा एवं सभा का आयोजन किया जाएगा।इस संबंध में जानकारी देते हुए संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास ने बताया कि शोभायात्रा दोपहर 12 बजे गांधी चौक से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा का नेतृत्व सर्व सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास करेंगे।गांधी चौक से प्रारंभ होकर शोभायात्रा जूना बिलासपुर, सिटी कोतवाली, मानसरोवर चौक, सदर बाजार, गोल बाजार, देवकीनंदन चौक, नेहरू चौक, मुंगेली नाका चौक होते हुए मंगला चौक स्थित श्रीवास धर्मशाला पहुंचेगी, जहां यह सभा के रूप में परिवर्तित हो जाएगी।शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां शामिल रहेंगी और प्रदेश भर से सेन समाज के लोग इसमें भाग लेंगे। सभा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों का उद्बोधन भी होगा तथा सामाजिक विभूतियों का सम्मान किया जाएगा।आयोजन को सफल बनाने के लिए सर्व सेन समाज एवं संभागीय श्रीवास समाज के पदाधिकारी लगातार सक्रिय हैं। शोभायात्रा का दो दर्जन से अधिक स्थानों पर सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत भी किया जाएगा।