राज्यपाल सचिवालय की उप सचिव का देहदान संकल्प बना मिसाल, राज्यपाल ने की जोरदार सराहना।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

राज्यपाल सचिवालय में पदस्थ उप सचिव निधि साहू द्वारा समाजहित में लिया गया देहदान का संकल्प पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है। उनके इस मानवीय निर्णय की राज्यपाल रमेन डेका ने भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे मानव सेवा की दिशा में अत्यंत सराहनीय कदम बताया है।राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि देहदान जैसे निर्णय समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता को बढ़ावा देते हैं। यह न केवल जरूरतमंदों के जीवन में नई आशा का संचार करता है, बल्कि मानवता के प्रति समर्पण का श्रेष्ठ उदाहरण भी प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रेरक कदम समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सुश्री निधि साहू का यह साहसिक और प्रेरणास्पद निर्णय अन्य लोगों को भी देहदान के लिए आगे आने हेतु प्रेरित करेगा। वर्तमान समय में इस तरह के सामाजिक सरोकार से जुड़े निर्णय अत्यंत आवश्यक हैं, जो समाज में परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं।राज्यपाल ने साहू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके इस मानवीय पहल के लिए उन्हें साधुवाद दिया और कहा कि उनका यह निर्णय आने वाले समय में समाज के लिए एक मार्गदर्शक सिद्ध होगा।देहदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि यदि अधिक लोग इस दिशा में पहल करें, तो चिकित्सा क्षेत्र में अनेक जरूरतमंदों को जीवनदान मिल सकता है और मानव सेवा का दायरा और व्यापक हो सकता है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!