515 नई पैक्स समितियों का शुभारंभ आज: सहकारिता से सशक्त होंगे किसान और गांव… सीएम साय।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ में सहकारिता को नई दिशा देने और किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्रीय सहकारिता मंत्री Amit Shah के मार्गदर्शन में राज्य में 515 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) का गठन किया गया है। इन समितियों का वर्चुअल शुभारंभ 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटलनगर से करेंगे।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि सहकारिता मंत्री Kedar Kashyap कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना के स्वागत उद्बोधन से होगी। इसके बाद सहकारिता मंत्री प्रदेश में सहकारिता विस्तार की रूपरेखा और इसके लाभों पर प्रकाश डालेंगे।सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि नई पैक्स समितियों के गठन से किसानों को ऋण, खाद, बीज और अन्य कृषि सुविधाएं अब स्थानीय स्तर पर ही आसानी से उपलब्ध होंगी। इससे किसानों को दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और समय व संसाधनों की बचत होगी। साथ ही, उन्हें शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा।उन्होंने बताया कि यह पहल न केवल योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेगी, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी सहायक होगी। यह कदम आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने संबोधन में राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों और सहकारिता आधारित विकास मॉडल को भी रेखांकित करेंगे। कार्यक्रम में सहकारी जनप्रतिनिधि, अपेक्स बैंक और जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के पदाधिकारी, पैक्स सोसायटी के प्रतिनिधि और सहकारिता विभाग के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री Narendra Modi की ‘सहकार से समृद्धि’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ में 515 नई पैक्स समितियों का गठन किया गया है। पहले से संचालित 2058 बहुउद्देश्यीय पैक्स के साथ अब राज्य में कुल 2573 पैक्स सोसायटी सक्रिय होंगी, जो ग्रामीण विकास और किसानों की समृद्धि को नई गति देंगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!