विकास नंद/सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिए जाने की संभावना है।सूत्रों के अनुसार, बैठक में किसानों, युवाओं, कर्मचारियों और ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं पर विशेष फोकस रहेगा। इसके अलावा सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने, नई योजनाओं के क्रियान्वयन तथा पूर्व में घोषित योजनाओं की समीक्षा भी एजेंडे में शामिल हो सकती है।बताया जा रहा है कि राज्य की आर्थिक स्थिति, बजट प्रावधानों के अनुरूप नई नीतियों को अंतिम रूप देने और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली में सुधार को लेकर भी अहम फैसले लिए जा सकते हैं। साथ ही कुछ नई भर्तियों, अधोसंरचना विकास और सामाजिक कल्याण योजनाओं को लेकर भी कैबिनेट की मुहर लगने की उम्मीद है।राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसमें लिए गए फैसलों का सीधा असर प्रदेश की विकास गति और आम जनता के जीवन पर पड़ेगा।