नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में गूंजा महिला सशक्तिकरण का स्वर।

Share Now

नूर मोहम्मद गौरेला पेण्ड्रा मरवाही(सर्वव्यापी)

जिले में आज नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन गौरेला रेस्ट हाउस से रेलवे स्टेशन पेंड्रारोड तक पद यात्रा और रेलवे स्टेशन से मिशन स्कूल तक बाईक रैली के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम के अंत में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के प्रावधान का स्वागत एवं समर्थन करते हुए कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा की अगुवाई में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है, जो उन्हें निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का यह प्रावधान महिलाओं के आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को अभूतपूर्व बढ़ावा मिला है और यह अधिनियम महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा। बाईक रैली निकालकर महिलाओं ने जताया समर्थन सभा से पहले गौरेला में नारी शक्ति वंदन रैली का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। रैली का नेतृत्व जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा ने किया। रैली के दौरान महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और जागरूकता का संदेश दिए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उनके द्वारा विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व का प्रावधान किए जाने को ऐतिहासिक कदम बताया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर पालिका गौरेला के उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राखी गहलोत, महामंत्री सरीता राठौर, जिला मंत्री रानू नामदेव, श्याम मिलन राठौर, सरोज तिवारी, प्रीती तिवारी, पियंका तिवारी, रमा राठौर, लक्ष्मी, नितु श्रिवास, चांदनी गुप्ता, मीनाक्षी यादव, भानमती काशीपुरी, दुर्गा कोल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!