नूर मोहम्मद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(सर्वव्यापी)
जिले के लिए गर्व का विषय बनकर उभरे मेधावी छात्र अनुज अग्रवाल ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।अनुज अग्रवाल DAV मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सारबहरा गौरेला के छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।अनुज, मंगलम् क्लॉथ शॉप के संचालक दामोदर प्रसाद अग्रवाल एवं गीता अग्रवाल के सुपुत्र हैं, साथ ही वे पूर्व एल्डरमैन बालकृष्ण अग्रवाल एवं आभा अग्रवाल के भतीजे हैं। परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है और बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। अपनी इस सफलता का श्रेय अनुज ने अपने विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों एवं परिवारजनों को दिया है। उनका कहना है कि सही मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत से ही यह मुकाम हासिल हो पाया है।पढ़ाई के साथ-साथ अनुज की रुचि स्केचिंग में भी है और वे टेबल टेनिस के एक उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं। वे पढ़ाई और खेल दोनों में संतुलन बनाकर आगे बढ़ने का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।भविष्य की योजनाओं के बारे में अनुज ने बताया कि वे शासकीय सेवा में जाकर समाज के विकास के लिए कार्य करना चाहते हैं। अनुज की इस शानदार सफलता ने जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है।