कलेक्टर ने किया जिला कोषालय का निरीक्षण।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला कोषालय का वार्षिक निरीक्षण किया। डबल लॉक और अभिलेखों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कोषालय में डबल लॉक की व्यवस्था का भौतिक सत्यापन किया और सभी संबंधित पंजियों एवं अभिलेखों की समीक्षा की। वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता पर उन्होंने जोर दिया। कलेक्टर ने स्टाम्प, टिकट, बिल पासिंग, पेंशन भुगतान और लेखा कार्यों की समीक्षा करते हुए वित्तीय अनुशासन, समयबद्धता और कार्य की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर ज्योति पटेल, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी बसंत गुलेरी, डिप्टी कलेक्टर रजनी भगत, सहायक कोषालय अधिकारी सुजीत कुमार पात्रे और तरला नुरूटी , खजांची ज्ञानू भारद्वाज, सुरेंद्र देवांगन सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!