सुशासन तिहार से पहले शिक्षा व्यवस्था पर सख्ती, डीईओ ने ली व्यापक समीक्षा बैठक।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे द्वारा जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और प्रशासनिक कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में विकासखंडवार प्रगति की समीक्षा करते हुए अपेक्षित प्रगति न होने पर संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। डीईओ ने स्पष्ट कहा कि आगामी सुशासन तिहार शासन की प्राथमिकता है, इसलिए शिक्षा विभाग से जुड़े सभी कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं।विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपार आईडी और जाति प्रमाण पत्र निर्माण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वहीं डीबीटी एवं निष्क्रिय खातों की समीक्षा करते हुए सभी खातों को तत्काल सक्रिय करने और शेष राशि को नियमानुसार शासन के पक्ष में जमा करने के निर्देश दिए गए। इस मामले में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय करने की बात भी कही गई।नवीन शैक्षणिक सत्र को देखते हुए पाठ्यपुस्तकों और गणवेश की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। विद्यालयों में समय पर वितरण, पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।इसके साथ ही विकासखंड स्तर पर संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, गुणवत्ता बनाए रखने और नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। कर्मयोगी पोर्टल के माध्यम से संचालित ऑनलाइन प्रशिक्षण की प्रगति की भी समीक्षा की गई और सभी शिक्षकों-कर्मचारियों को निर्धारित समय-सीमा में प्रशिक्षण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।डीईओ ने अधिकारियों को नियमित विद्यालय निरीक्षण कर जमीनी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!