जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक 22 अप्रैल को।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी एवं समीक्षा बैठक का आयोजन 22 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 बजे मंथन सभाकक्ष में किया जाएगा। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार बैठक में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आयुष्मान एवं वय वंदन कार्ड, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में एनसीडी स्क्रीनिंग, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, सिकल सेल जांच एवं उपचार, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर की समीक्षा, गर्भवती महिलाओं का पंजीयन, संस्थागत प्रसव एवं टीकाकरण सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही परिवार कल्याण कार्यक्रम, क्षय उन्मूलन, पोषण पुनर्वास केंद्र, एनीमिया मुक्त भारत अभियान, टीबी मुक्त भारत अभियान, नेशनल वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल, आईडीएसपी, एचपीवी टीकाकरण, पीएम-जनमन क्षेत्र में सेवाएं तथा वित्तीय प्रगति एवं रोगी कल्याण समिति के कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!