अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: पोकलेन व 3 हाइवा जब्त।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर संभाग अंर्तगत मुंगेली कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में राजस्व एवं माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के ग्राम अमरटापू क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रूप से शासकीय भूमि से उत्खनन करते पाए गए एक पोकलेन मशीन और 3 हाइवा वाहनों को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके पर अवैध खनन गतिविधियों को तत्काल बंद कराया। संबंधित वाहन संचालकों के विरुद्ध माइनिंग एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!