तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
बिलासपुर जिले में भीषण गर्मी के बीच आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद स्कूल तिफरा के प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा सराहनीय पहल की गई है। स्कूल परिसर के सामने प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी “प्याऊ धर” का आयोजन किया गया, जहां राहगीरों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है।“जल ही जीवन” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस पहल में आने-जाने वाले आम नागरिक रुककर सहजता से पानी पी सकते हैं और गर्मी से राहत पा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इस प्रयास को लोगों द्वारा काफी सराहा जा रहा है।इस पुनीत कार्य में विश्वनाथ कश्यप, साधना जैन, विश्वास शर्मा, अमित कुमार तंवर , रंजीत बनर्जी एवं जोगेन्दर सिंह हरवंश का विशेष सहयोग रहा, जिनके योगदान से यह सेवा कार्य निरंतर संचालित हो रहा है।विद्यालय परिवार ने बताया कि समाज सेवा और मानवता के इस छोटे से प्रयास के माध्यम से लोगों को राहत पहुंचाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।