विकास नंद/ सर्वव्यापी
महिलाओं को राजनीति में बराबरी की भागीदारी देने के उद्देश्य से लाए गए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी मंडल सरायपाली ने कांग्रेस की भूमिका को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए उस पर नारी शक्ति के साथ “बड़ा विश्वासघात” करने का आरोप लगाया है।भाजपा मंडल अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कंचन अग्रवाल एवं जिला महामंत्री महिला मोर्चा तारेश्वरी नायक ने संयुक्त रूप से कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों को नजरअंदाज किया है।“कांग्रेस ने बोई बाधाएं, नारी शक्ति देगी करारा जवाब”मंडल अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्षों से लंबित महिला आरक्षण को लागू करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है, लेकिन कांग्रेस ने इस प्रयास में बाधाएं खड़ी कीं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल वोट बैंक की राजनीति करती है और महिला नेतृत्व के सशक्त होने से घबराती है।“दोहरा चरित्र उजागर, महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं”महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कंचन अग्रवाल ने कहा कि दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने महिला आरक्षण को गंभीरता से नहीं लिया। अब जब यह कानून बन चुका है, तो इसके क्रियान्वयन में अड़चनें पैदा की जा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से कांग्रेस के इस रवैये का जवाब देने की अपील की।“सड़क से सदन तक बेनकाब होगी कांग्रेस”जिला महामंत्री महिला मोर्चा तारेश्वरी नायक ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने महिला अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा सरायपाली के हर गांव और वार्ड में जाकर कांग्रेस के कथित महिला विरोधी चेहरे को उजागर करेगी।भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी नारी सशक्तिकरण के इस मुद्दे पर जनजागरण अभियान चलाएगी और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी।