विकास नंद/ सर्वव्यापी
जिले में अवैध गतिविधियों और सीमावर्ती क्षेत्रों से हो रहे संदिग्ध परिवहन पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान सिंघोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रेहटीखोल नाका (NH-353) पर की गई कार्रवाई में ‘श्री श्याम ट्रैवल्स’ की बस से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए गए।पुलिस द्वारा 20 अप्रैल को उड़ीसा की ओर से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान श्री श्याम ट्रैवल्स की बस को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान एक यात्री के पास ब्लू रंग का पीठू बैग मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम राज किशोर शर्मा उर्फ राजू (58 वर्ष), निवासी कटक (उड़ीसा) बताया।बैग की तलाशी लेने पर उसमें तीन प्लास्टिक डिब्बों में रखे 600 नग चांदी के पायल बरामद हुए, जिनका कुल वजन 18.590 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 46 लाख 68 हजार 90 रुपये है।पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को चांदी के आभूषणों के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु धारा 94 बी.एन.एस.एस के तहत नोटिस दिया। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर धारा 106 बीएनएसएस के तहत आभूषणों को जब्त कर लिया गया।
पूरे मामले की अग्रिम कार्रवाई के लिए आयकर विभाग एवं राजस्व सूचना निदेशालय को सूचित कर दिया गया है।
जब्त संपत्ति:600 नग चांदी के पायलकुल वजन: 18.590 किलोग्रामअनुमानित कीमत: ₹46,68,090 रुपये